3 महीने का इंतजार खत्म! हिमाचल में पदोन्नत हुए 779 प्रधानाचार्यों को मिली नियुक्ति, आदेश जारी

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Apr, 2026 12:58 PM

principals in himachal receive appointments 3 month after promotion

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने पदोन्नति पा चुके सैकड़ों प्रधानाचार्यों का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है। विभाग ने करीब तीन महीने पहले पदोन्नत किए गए प्रधानाचार्यों के लिए आखिरकार नियुक्ति और तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है...

हिमाचल डेस्क : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने पदोन्नति पा चुके सैकड़ों प्रधानाचार्यों का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है। विभाग ने करीब तीन महीने पहले पदोन्नत किए गए प्रधानाचार्यों के लिए आखिरकार नियुक्ति और तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि विभाग ने बीते वर्ष 30 दिसंबर को 267 स्कूल प्रवक्ताओं और 512 मुख्य अध्यापकों को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) बनाया था, लेकिन उनकी तैनाती के आदेश किन्हीं कारणों से अटके हुए थे।

विधानसभा सत्र के बाद जारी हुई सूची

विधानसभा सत्र संपन्न होने के तुरंत बाद शिक्षा विभाग ने गुरूवार देर शाम इन अधिकारियों की नियुक्ति सूची सार्वजनिक की। हालांकि, इस प्रतीक्षा अवधि के दौरान पदोन्नत हुए दो प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त भी हो गए हैं। विभाग ने अब अन्य सभी पात्र अधिकारियों को उनके नए तैनाती स्थलों पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं

जॉइनिंग रिपोर्ट भेजने के सख्त निर्देश

विभाग ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी देरी के अपने नए अलॉटेड स्टेशनों पर ड्यूटी ज्वाइन करें। इसके साथ ही, विभाग को उचित माध्यम से अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट तुरंत भेजने को कहा गया है ताकि स्कूलों में प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से चल सके। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने स्पष्ट किया है कि विभाग की नई नीति के तहत उन स्कूलों में तैनात प्रधानाचार्य, जो CBSE से संबद्ध हो चुके हैं या होने की प्रक्रिया में हैं, उन्हें आवश्यकता अनुसार अन्य स्कूलों में भी स्थानांतरित किया जा सकता है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!