Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2023 12:01 AM

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर शनिवार को शिमला में प्रदेश महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किए। महिला कांग्रेस ने राजधानी शिमला में रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मुंह पर काली पट्टी बांध का मौन प्रदर्शन...
शिमला (भूपिन्द्र): राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर शनिवार को शिमला में प्रदेश महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किए। महिला कांग्रेस ने राजधानी शिमला में रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मुंह पर काली पट्टी बांध का मौन प्रदर्शन किया तो वहीं युवा कांग्रेस ने विरोध में लोअर बाजार से शव यात्रा निकाली तथा केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जयवर्धन खुराना ने कहा कि ऐसा कर केंद्र ने लोकतंत्र की हत्या की है। इस मौके पर मीडिया सैल के चेयरमैन चंदन राणा, प्रदेश प्रशासनिक महासचिव बलविंदर कंवर, प्रदेश महासचिव शिवम राणा और अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here