Hamirpur: नाबालिग के हमले में घायल महिला ने PGI में तोड़ा दम, जबरदस्ती का विरोध करने पर दराटी से किए थे वार

Edited By Vijay, Updated: 08 Nov, 2025 01:08 PM

woman injured in attack by minor dies at pgi

हमीरपुर जिले के सासन गांव में एक नाबालिग द्वारा दराटी से किए गए हमले में घायल 40 वर्षीय महिला ने चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

हमीरपुर: हमीरपुर जिले के सासन गांव में एक नाबालिग द्वारा दराटी से किए गए हमले में घायल 40 वर्षीय महिला ने चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक महिला की पहचान सासन गांव निवासी रंजना (40) पत्नी विजय कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह घटना बीते सोमवार दोपहर की है। रंजना रोजाना की तरह अपने खेतों में घास काटने गई थी। इसी दाैरान एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़का वहां आया और महिला से जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया और मदद के लिए शोर मचाया ताे इससे बौखलाए लड़के ने उस पर दराटी और डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रंजना को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। यहां से महिला काे गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने महिला काे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन गहरे जख्मों और अत्यधिक खून बह जाने के कारण बीती रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बता दें कि सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त नाबालिग लड़के को वारदात के बाद महज करीब 6 घंटे में हिरासत में ले लिया था। वहीं वारदात स्थल से युवक के कपड़े भी बरामद हाे चुके हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। वहीं महिला की माैत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी काे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!