जंगली मशरूम खाने से महिला की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग पहुंचे अस्पताल

Edited By Ekta, Updated: 22 Aug, 2019 01:02 PM

woman dies after eating wild mushrooms

आनी खंड की मुहान पंचायत में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार हो गए। जिनमें से एक विवाहिता की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई है, जबकि परिवार के बाकी 3 सदस्यों की हालत स्थिर है। जिन्हें रामपुर अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया...

आनी: आनी खंड की मुहान पंचायत में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार हो गए। जिनमें से एक विवाहिता की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में मौत हो गई है, जबकि परिवार के बाकी 3 सदस्यों की हालत स्थिर है। जिन्हें रामपुर अस्पताल से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मृतका की पहचान मुहान पंचायत के बशावल निवासी कृष्णा देवी (24) पत्नी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जबकि सब्जी खाने से परिवार के बाकी सदस्यों मृतिका के ससुर पुणे राम, सास रमीला देवी और देवर पविंद्र कुमार को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई थी। जिन्हें रामपुर अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया था। इसी बीच कृष्णा देवी की घर पर और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसे रामपुर लाया गया था। जहां से उसे शिमला और फिर पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेजा गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!