महिला ने लड़के को आत्महत्या के लिए उकसाया, मां-बाप ने मामला दर्ज करवाया

Edited By Vijay, Updated: 10 Nov, 2018 10:12 PM

woman abet the boy to suicide

बालूगंज थाना में कोर्ट के आदेश पर धारा 156 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला द्वारा एक लड़के को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है।

शिमला: बालूगंज थाना में कोर्ट के आदेश पर धारा 156 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला द्वारा एक लड़के को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। बताया जा रहा है कि शोधी के रहने वाले संजय नाम के लड़के ने चोरी से अपनी जमीन देवनगर घणाहट्टी की एक महिला को बेच डाली। दोनों ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दी थी लेकिन दोनों के बीच पैसे को लेकर बात नहीं बन पाई, जिसके कारण वह परेशान हो गया। उसने आत्महत्या करने से पहले सारी घटना अपनी माता को बता दी।

माता-पिता ने दर्ज करवाया मामला
इसके बाद उसके माता-पिता ने उक्त महिला पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद कोर्ट ने बीते शुक्रवार को महिला के खिलाफ पुलिस चौकी बालूगंज में 156-3 के तहत मामला दर्ज करने को कहा। पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बालूगंज थाना के एस.एच.ओ. देवराज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले पर जल्द ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!