Sirmaur: पांवटा साहिब में जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट...ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2026 07:47 PM

wild elephants spotted in paonta sahib

वन मंडल पांवटा साहिब के माजरा रेंज की सतीवाला बीट में जंगली हाथियों की मौजूदगी ने वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

नाहन (आशु): वन मंडल पांवटा साहिब के माजरा रेंज की सतीवाला बीट में एक बार फिर जंगली हाथियों की मौजूदगी ने वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। रिजर्व फाेरैस्ट मस्तअली (सी-1 और सी-2) क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों के साक्ष्य मिले हैं। इस दौरान हाथियों ने क्षेत्र में कई छोटे पेड़ों को नुक्सान पहुंचाया है। हाथियों की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा, एसीएफ आदित्य शर्मा और आरओ सचिन शर्मा सहित वन विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया। जमीन पर मिले पदचिन्हों के आधार पर विभाग का अनुमान है कि यह झुंड 3 से 4 जंगली हाथियों का हो सकता है।

सिंबलवाड़ा नैशनल पार्क की ओर बढ़ने की संभावना
वन विभाग के अनुसार, हाथियों ने रात के समय मस्तअली क्षेत्र में रुकने के बाद अब कोठेवाली की ओर प्रस्थान किया है। कोठेवाली से आगे सिंबलवाड़ा नेशनल पार्क का क्षेत्र शुरू होता है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि हाथियों का यह झुंड नैशनल पार्क के गहरे जंगलों की ओर बढ़ सकता है। जंगली हाथियों की दस्तक को देखते हुए वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। डीएफओ वेद प्रकाश शर्मा ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और रात के समय बाहर निकलने से बचें। उन्होंने हिदायत दी है कि हाथियों की मौजूदगी दिखने पर खुद कोई जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि को टाला जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!