Sirmaur: कालाअम्ब में एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई, चूरा-पोस्त की खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2026 08:59 PM

truck driver arrested with poppy husk

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने पुलिस थाना कालाअम्ब के अंतर्गत एक ट्रक से चूरा-पोस्त की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कालाअम्ब (प्रताप): जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने पुलिस थाना कालाअम्ब के अंतर्गत एक ट्रक से चूरा-पोस्त की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम गश्त व गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए कालाअम्ब क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि शिव कुमार उर्फ शंकर पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र कुमार निवासी सतौन व जिला सिरमौर, जो ट्रक चालक है, बाहरी राज्यों से चूरा-पोस्त/डोडे के टुकड़े लाकर कालाअम्ब व पांवटा साहिब क्षेत्र में बेचने का कार्य करता है।

सूचना के अनुसार आरोपी ट्रक (एचपी 17जे-5499) में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप लेकर आया हुआ है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 6 किलो 11 ग्राम चूरा पोस्त/डोडे के टुकड़े बरामद किए। बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लिया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना कालाअम्ब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर अदालत से पुलिस रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया की जा रही है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!