जब दुल्हन के घर से बैरंग लौटी बारात, पढ़ें क्या है मामला

Edited By Vijay, Updated: 16 Jul, 2019 09:36 PM

when the procession returns barang from bride s home

जब पूरी तैयारियों के साथ कोई दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच जाए और अचानक लड़की शादी से मना कर दे तो क्षेत्र में चर्चा का विषय तो बनेगा ही। ऐसा ही एक मामला जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के एक गांव का है, जिसमें यहां से पंजाब के फगवाड़ा के गांव...

इंदौरा (अजीज): जब पूरी तैयारियों के साथ कोई दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच जाए और अचानक लड़की शादी से मना कर दे तो क्षेत्र में चर्चा का विषय तो बनेगा ही। ऐसा ही एक मामला जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के एक गांव का है, जिसमें यहां से पंजाब के फगवाड़ा के गांव हरबंसपुरा में गई बारात को बिना दुल्हन लिए बैरंग लौटना पड़ा। वधु पक्ष ने आरोप लगाया कि जो लड़का दूल्हा बनकर आया है, उसकी उम्र ज्यादा लग रही है और जिस लड़के की फोटो देखकर रिश्ता तय हुआ था, यह वो लड़का नहीं है, जिस कारण लड़की ने उक्त लड़के से शादी करने से मना कर दिया।

दूल्हे की फोटो देकर दुल्हन ने शादी से किया इंकार

बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने बारात का पूरा प्रबंध किया हुआ था और स्वागत के बाद जब किसी ने लड़की को दूल्हे की फोटो दिखाई तो लड़की ने इस लड़के के साथ फेरे लेने से मना कर दिया, जिस पर दोनों पक्षों में वाद-विवाद शुरू हो गया और बात गांव की पंचायत तक पहुंच गई। बात जब पंचायत से भी नहीं निपटी तो मामला फगवाड़ा के पुलिस थाना रावलपिंडी पहुंच गया।

5 दिन पहले तय हुआ था रिश्ता

उधर, लड़के के पिता ने बताया कि 5 दिन पहले ही लड़की वालों ने उसके बेटे की फोटो देखकर रिश्ता तय किया था और लड़की पक्ष दवाब बना रहा था कि आगे कल जो देसी महीना शुरू हो रहा है यह ठीक नहीं है इसलिए जल्दी शादी कर लो, जिसके चलते सोमवार की तिथि निर्धारित कर वह अपने बेटे की बारात लेकर यहां पहुंचे हैं। अब लड़की वालों ने शादी से मना कर उनके साथ भद्दा मज़ाक किया है जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि यदि लड़की ने उनके लड़के से शादी ही नहीं करनी थी तो उनका इतना खर्चा क्यों करवाया।

दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर रही पुलिस

इस बारे पुष्टि करते हुए पुलिस थाना रावलपिंडी प्रभारी ऊषा रानी ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले के पीछे की सच्चाई जो भी रही हो बहरहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!