जब पुलिस को सामने देख कार सवार कर बैठा ये गलती

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 24 Sep, 2020 05:25 PM

when seeing the police in front this mistake was made by riding the car

ज्वालाजी पुलिस ने बीती रात एक व्यक्ति से 9 बोतलें अवैध देशी शराब की बरामद की हैं। इस संबंध में ज्वालाजी पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डी.एस.पी. ज्वालाजी तिलक राज शांडिल ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के...

ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालाजी पुलिस ने बीती रात एक व्यक्ति से 9 बोतलें अवैध देशी शराब की बरामद की हैं। इस संबंध में ज्वालाजी पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ज्वालाजी तिलक राज शांडिल ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मनोहर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई है। इस संबंध में पुलिस ने सुनील राणा निवासी पंजियाडा से अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उपरोक्त व्यक्ति से कांगड़ा बैंक ज्वालामुखी के सामने टैम्पो यूनियन की पार्किंग के पास गाड़ी में जब वह शराब की पेटी लेकर जा रहा था तो इसी दौरान पुलिस को देख उसने शराब की पेटी को फैंक दिया, जिसमें 3 बोतल ही सही सलामत बरामद हुई। बाद में पुलिस ने जब सुनील राणा की गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 6 बोतल और अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने सुनील राणा की गाड़ी को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!