शिमला में खौफनाक मंजर: गौशाला में छिपकर बैठे तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Mar, 2026 05:59 PM

leopard hiding in cow shed in shimla attacks elderly man

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में तेंदुए के आतंक से दहशत का माहौल है। दरअसल, रविवार सुबह एक 68 वर्षीय बुजुर्ग पर तेंदुए ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वह अपनी गौशाला में गए थे। वहीं, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत...

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में तेंदुए के आतंक से दहशत का माहौल है। दरअसल, रविवार सुबह एक 68 वर्षीय बुजुर्ग पर तेंदुए ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वह अपनी गौशाला में गए थे। वहीं, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

कुत्ते को ढूंढने गए थे बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, शनिवार को जरैत गांव निवासी मोहन सिंह (68) पत्नी के साथ अपने ससुराल टिक्करी गांव आए हुए थे। रात को घर के बाहर पालतू कुत्ते के जोर-जोर से भौंकने की आवाज आई, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। अगली सुबह जब मोहन सिंह कुत्ते की तलाश में गौशाला पहुंचे, तो वहां कुत्ता मृत पड़ा था। जैसे ही वह कुत्ते को बाहर निकालने के लिए अंदर घुसे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया।

चेहरे और सिर पर किया हमला

तेंदुए के अचानक हुए हमले में मोहन सिंह बुरी तरह घिर गए। तेंदुए ने उनके चेहरे, बाजू, पीठ और सिर पर पंजों से हमला कर दिया। मोहन सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन और ग्रामीण दौड़े, तो भीड़ को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। परिजनों ने तुरंत घायल मोहन सिंह को सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया है।

पुलिस ने दी ये सलाह

पुलिस ने घटना की सूचना वन विभाग और राजस्व विभाग को दे दी है। वन विभाग से मांग की गई है कि इलाके में पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई अनहोनी न हो। पुलिस ने स्थानीय लोगों को भी अकेले जंगलों या अंधेरे में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!