हिमाचल में दर्दनाक हादसा: नशे में संतुलन खो बैठा युवक...14 फीट ऊंचाई से गिरा, शरीर के आर-पार हुआ सरिया

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Mar, 2026 11:25 AM

himachal man fell 14 feet while intoxicated steel rod pierced through his body

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर मार्ग पर स्थित बड़सर (गलू) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक प्रवासी मजदूर के शरीर में लोहे का सरिया आर-पार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक दुकान में काम करने वाला मजदूर रात के समय कमरे से बाहर...

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर मार्ग पर स्थित बड़सर (गलू) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक प्रवासी मजदूर के शरीर में लोहे का सरिया आर-पार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक दुकान में काम करने वाला मजदूर रात के समय कमरे से बाहर निकला और असंतुलित होकर करीब 14 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान 27 वर्षीय राजू चौहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का निवासी है। बताया जा रहा है कि जब राजू ऊंचाई से गिरा, तो नीचे पड़ा एक लोहे का सरिया उसके कूल्हे में घुस गया और शरीर के दूसरी तरफ से बाहर निकल गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बड़सर पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। युवक के शरीर में धंसे सरिये को काटकर उसे अलग करने में रेस्क्यू टीम को करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल बड़सर ले जाया गया।

नशे की हालत में संतुलन खोने की आशंका

पुलिस की प्राथमिक जांच में इस हादसे के पीछे शराब के सेवन की बात सामने आ रही है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में था, जिस कारण उसने अपना संतुलन खो दिया। हालांकि, शराब की मात्रा की सटीक पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।" वहीं, बीएमओ, बड़सर डॉ. अरविंद टंडन ने कहा, "हमे रात को सूचना मिली कि एक युवक सरिये पर गिर गया है। मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार दिया। चोटें बहुत गहरी हैं और कूल्हे की जटिल सर्जरी करनी पड़ेगी, इसलिए उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।"

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!