जब शादी करने मंगेतर के घर आ बैठी नाबालिग लड़की, जानिए क्या हुआ आगे

Edited By Vijay, Updated: 14 Sep, 2019 03:36 PM

when minor girl came in fiance s house

चम्बा में एक नाबालिग लड़की शादी करने के इरादे से अपने मंगेतर के घर जा पहुंची, जिसे चाइल्ड लाइन चम्बा की टीम ने समझाकर घर वापस भेज दिया। जानकारी के अनुसार लड़की के माता-पिता बार-बार समझा कर थक चुके थे लेकिन नाबालिग लड़की शादी करने की जिद पर अड़ी रही...

चम्बा (विनोद): चम्बा में एक नाबालिग लड़की शादी करने के इरादे से अपने मंगेतर के घर जा पहुंची, जिसे चाइल्ड लाइन चम्बा की टीम ने समझाकर घर वापस भेज दिया। जानकारी के अनुसार लड़की के माता-पिता बार-बार समझा कर थक चुके थे लेकिन नाबालिग लड़की शादी करने की जिद पर अड़ी रही और अपने मंगेतर के घर जा बैठी थी। इस बारे में जब चाइल्ड लाइन को पता चला तो उसने वहां पर जाकर लड़का व लड़की दोनों को समझाया, साथ ही बाल विवाह निषेध कानून के बारे में जानकारी दी। इस पर लड़की व लड़के ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया, जिसके चलते लड़की को चाइल्ड लाइन ने उसके अभिभावकों को सौंपा।

चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि चाइल्ड लाइन को सूचना मिली की एक नाबालिग लकड़ी शादी के इरादे से नाबालिग लड़के घर जा बैठी है। लड़की के माता-पिता व लड़के के माता-पिता ने लड़की को बहुत समझाया लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। जिस वजह से वह पिछले कुछ दिनों से लड़के के घर में ही रह रही थी। चाइल्ड लाइन को जब इस बारे में सूचना मिली तो संस्था के कार्यकर्ता मनोज कुमार के साथ लड़के के घर पहुंचे।

जब लड़की से बात की तो उसने बताया कि वह लड़के के साथ शादी करने की नीयत से वहां आ बैठी है। इस पर लड़का व लड़की दोनों को मौजूदा कानून के बारे में समझाया गया। लड़की की काऊंसलिंग की गई जिसके बाद लड़की ने अपने मां-बाप के साथ जाने की बात स्वीकारी। कपिल शर्मा ने बताया कि लड़का व लड़की के अभिभावकों को समझाया गया कि अगर दोबारा से लड़की 18 वर्ष होने से पूर्व फिर से इस प्रकार की गतिविधि को अंजाम देती है तो इसके बारे में तुरंत चाइल्ड लाइन को सूचित किया जाए ताकि चाइल्ड इस पर प्रभावी कदम उठा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!