Chamba: मैडीकल जांच के दौरान गर्भवती निकली नाबालिगा, मुकद्दमा दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Feb, 2026 11:06 PM

chamba minor pregnant case registered

जिले के चुराह क्षेत्र में एक नाबालिगा दुष्कर्म के बाद गभर्वती हो गई। पुलिस ने पीड़िता की माता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच शुरू कर दी है।

चम्बा (काकू): जिले के चुराह क्षेत्र में एक नाबालिगा दुष्कर्म के बाद गभर्वती हो गई। पुलिस ने पीड़िता की माता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की की माता ने बताया कि उसकी बेटी बीमार हो गई थी। इस पर वह बेटी को उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा ले आई, जहां चिकित्सीय जांच के दौरान बेटी गर्भवती बताई गई। नाबालिगा की माता की शिकायत में नामजद आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी विजय कुमार सकलानी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!