Weather Update: शुक्रवार व शनिवार को हिमालयी क्षेत्र में वर्षा व हिमपात, 4 दिन छाया रहेगा कोहरा

Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2024 07:57 PM

weather update

राज्य में एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जहां गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, वहीं शुक्रवार व शनिवार को हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात के आसार बन गए हैं।

शिमला (संतोष): राज्य में एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जहां गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, वहीं शुक्रवार व शनिवार को हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों में लाहौल-स्पीति, चम्बा जबकि गुरुवार को कांगड़ा व कुल्लू जिलों में हल्की वर्षा व बर्फबारी की संभावना है। आगामी चार दिनों के दौरान देर रात, सुबह के समय भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्रों के कई हिस्सों में घना कोहरा, 17 व 18 नवम्बर को देर रात, सुबह के समय बल्ह घाटी, सुजानपुर और ऊना के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

17 से 20 नवम्बर तक मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को आसमान पर बादलों का डेरा रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। ऊना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा है। यहां तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट आई है जबकि राजधानी शिमला में भी अधिकतम तापमान लुढ़क गया है और यहां 1.2 डिग्री तापमान नीचे आया है और 19.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं, जनजातीय क्षेत्रों में तो पारा जमाव बिंदु से काफी नीचे चला गया है। हिल स्टेशन शिमला से ज्यादा सर्दी राज्य के मैदानी व निचले हिस्सों में पड़ रही है।

कांगड़ा, हमीरपुर और सोलन की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी चल रही हैं। बुधवार की रात शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, वहीं कांगड़ा, हमीरपुर और सोलन का न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.7 डिग्री, 9.3 डिग्री और 6 डिग्री सैल्सियस रहा। इसी तरह बिलासपुर और मंडी भी शिमला से ठंडे रहे। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का ताबो सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां पारा माइनस 5.5 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। इसी जिला के कुकुमसेरी में माइनस 1.5 और केलांग में 0.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!