Edited By Vijay, Updated: 15 Nov, 2023 07:04 PM

हिमाचल में आगामी सप्ताह से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 19 नवम्बर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्यम व मैदानी इलाकों पर वर्षा होने की संभावनाएं हैं।
शिमला (संतोष): हिमाचल में आगामी सप्ताह से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 19 नवम्बर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्यम व मैदानी इलाकों पर वर्षा होने की संभावनाएं हैं। हालांकि 21 नवम्बर तक मौसम के साफ व शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का भी अंदेशा जताया गया है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। सुंदरनगर में प्रदेश का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान समधो में 0.2 डिग्री आंका गया है।
बीते दिनों उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व मध्य व मैदानी इलाकों में वर्षा होने के बाद अब तापमान लुढ़कने लगा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को राजधानी शिमला से भी कम तापमान ऊना, पालमपुर, कांगड़ा व सोलन का रहा, जहां पर रातें शिमला से भी अधिक सर्द हैं। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान जहां 9.6 डिग्री रहा, वहीं ऊना में 9.5, सुंदरनगर में 7.6, पालमपुर में 8.2, सोलन में 6.9 व मंडी में 8.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान नीचे चला हुआ है। इसमें केलांग में 0.3, मनाली में 4.5, कुफरी में 7.7, नारकंडा में 6.1, रिकांगपिओ में 511, सेऊबाग में 5.2, मशोबरा में 9.2, सराहन में 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान बना हुआ है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here