हिमाचल में आगामी 4 दिन खराब रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया यैलो अलर्ट

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2022 10:11 PM

weather in himachal

हिमाचल में आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 7 से 9 तक यैलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में...

शिमला (राजेश): हिमाचल में आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 7 से 9 तक यैलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में बुधवार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा। बुधवार से प्रदेश में मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है। शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में बिजली संचार और संबंधित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में 10 व 11 जुलाई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। 

श्रीरेणुका में जमकर बरसे मेघ
सोमवार रात को श्रीरेणुका में 38, कोटखाई 20, मनाली 18, पांवटा साहिब और भरमौर 16-16, नाहन और रामपुर 10-10, नारकंडा 9, रोहड़ू 8, नादौन 4, सराहन और कुमारसेन में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24.3, सुंदरनगर 34.3, भुंतर 34.6, कल्पा 29.7, धर्मशाला 30.5, ऊना 38, नाहन 30.8, केलांग 28.2, पालमपुर 29, सोलन 31, कांगड़ा 34, हमीरपुर 34.7, चम्बा 33.3, डल्हौजी 24.6 और रिकांगपिओ में 34.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

एक सप्ताह में 47 करोड़ का नुक्सान
मानसून सीजन में एक हफ्ते में ही प्रदेश को मानसून के कारण 47 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 45 करोड़  रुपए के नुक्सान का आकलन है। वहीं प्रदेश में बिजली के 58 ट्रांसफार्मर बंद हैं और 44 लोग बीते 7 दिनों में मानसून के कारण हुई दुघर्टनाओं में अपनी जान खो चुके हैं। इसके अलावा 45 लोग घायल हुए हैं। 

5 लोगों की गई जान 
मंगलवार को भी प्रदेश में मानसून के कारण 5 लोगों की जान गई है। इनमें 3 मौतें मंडी, 1 मौत हमीरपुर और एक मौत सिरमौर जिले में हुई है। इसके अतिरिक्त मानसून की बारिश से हमीरपुर में एक-एक पक्का व कच्चा मकान और कांगड़ा में 2, मंडी, शिमला व सिरमौर में एक-एक कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिलासपुर में एक गऊशाला को भी नुक्सान पहुंचा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!