Weather Update: गर्मी ने दिखाया रंग, तीन जिलों में रहेगा हीट वेव का यैलो अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Apr, 2025 09:41 PM

shimla heat wave yellow alert

राज्य के मैदानी भागों में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को ऊना में रिकार्ड तापमान 42 डिग्री जा पहुंचा है, जो कि इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है।

शिमला (संतोष): राज्य के मैदानी भागों में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को ऊना में रिकार्ड तापमान 42 डिग्री जा पहुंचा है, जो कि इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। शिमला में भी खूब धूप खिली और तेज धूप के कारण रिज मैदान पर बैंच लगभग खाली ही रहे हैं, जहां पर लोगों का जमावड़ा एकत्रित हो जाता था, लेकिन लोग यहां धूप से बचते हुए नजर आए। मौसम विभाग की मानें, तो सोमवार से तीन दिनों तक तीन जिलों में हीट वेव चलने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

यानी ऊना के साथ कुल्लू व मंडी में कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावनाएं हैं, जबकि शेष जिलों में कोई अलर्ट तो नहीं रहेगा, लेकिन गर्मी बढ़ने की संभावनाएं हैं। हालांकि 1 मई से इस पर ब्रेक लगने के आसार हैं। इस दिन सभी जिलों में गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे बढ़ते हुए तापमान को थोड़ा ब्रेक लग सकता है।

जानकारी के अनुसार, मौसम के अब खूब गर्म होने के बाद अब खासतौर पर मैदानी इलाकों में गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। कई शहरों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार चला गया है। इसमें कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, धौलाकुआं, बरठी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के ऊपर चल रहा है, जबकि सुंदरनगर में 36.8, भुंतर में 35.5, धर्मशाला में 33, नाहन में 35.8, सोलन में 33, मंडी में 36.6, चंबा में 32.8, जुब्बड़हट्टी में 32.1, सेओबाग में 31.7, बजौरा में 33.1 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंच गया है।

आगामी तीन दिनों में हीट वेव चलने से अधिकतम तापमान में और इजाफा होगा, जिससे खासतौर पर मध्य व मैदानी इलाकों के लोग शीतल पेय, एसी, कूलर व पंखों पर निर्भर होकर रह गए है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम साफ व शुष्क बना रहा, लेकिन बजौरा व ताबो में 48 व सेओबाग में 42 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!