हिमाचल में मौसम का मिजाज बिगड़ा, इन जिलों में बारिश होने की संभावना

Edited By Jyoti M, Updated: 19 Jul, 2025 11:08 AM

weather deteriorates in himachal possibility of rain in these districts

हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मॉनसून सामान्य रफ्तार से चल रहा है। हालांकि, कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई है, लेकिन पूरे प्रदेश में कुल मिलाकर सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है, पर अब...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मॉनसून सामान्य रफ्तार से चल रहा है। हालांकि, कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई है, लेकिन पूरे प्रदेश में कुल मिलाकर सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है, पर अब एक बार फिर से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार (19 जुलाई) के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार (20 जुलाई) को भी यह येलो अलर्ट जारी रहेगा। हालांकि, 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो चिंता का विषय है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (19 जुलाई) को सिरमौर, सोलन, चंबा, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहे और कई जगहों पर बारिश भी दर्ज की गई। इसी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट भी आई है। शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के केलांग में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना जिले में 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून ट्रफ इस समय बीकानेर, सीकर और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसके अलावा, पाकिस्तान के मध्य भागों में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर तक फैला है, और पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय बना हुआ है। इन्हीं मौसमी प्रणालियों के कारण हिमाचल में फिलहाल कम बारिश हो रही है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मंडी, सिरमौर के जैतो बैराज और शिमला के सराहन में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, धर्मशाला, पांवटा साहिब, पालमपुर और रामपुर सहित अन्य स्थानों पर भी 1 से 3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

सतर्कता और सावधानी बरतने की सलाह:

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

क्या सावधानियां बरतें:

किसानों को: फलों के बगीचों को तेज हवाओं से बचाने के लिए किसान जाल का उपयोग करें। 

आम जनता और पर्यटकों को: जिन-जिन जगहों पर मौसम खराब रहेगा, वहां सार्वजनिक और पर्यटन संबंधी गतिविधियों को सीमित करें।

खुद को सुरक्षित स्थान पर रखें और घर के अंदर रहें।

नदी-नालों के किनारे बिल्कुल न जाएं।

सड़कों की आवाजाही को लेकर ताजा अपडेट्स के लिए स्थानीय प्रशासन और खबरों पर ध्यान दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!