Himachal: वन मित्र की तर्ज पर होगी वन वीर भर्ती, वन निगम ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2024 11:13 AM

van veer recruitment will be done on the lines of van mitra

हिमाचल प्रदेश वन निगम में जल्द ही 100 वन वीरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए वन निगम ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है तथा जल्द से जल्द इसके लिए मंजूरी देने का आग्रह किया है। मंजूरी के उपरांत भर्ती प्रकिया शुरू की जाएगी।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश वन निगम में जल्द ही 100 वन वीरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए वन निगम ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है तथा जल्द से जल्द इसके लिए मंजूरी देने का आग्रह किया है। मंजूरी के उपरांत भर्ती प्रकिया शुरू की जाएगी। वन निगम की वन मित्र की तर्ज पर वन वीरों की भर्ती करने की योजना है। हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने बताया कि वन वीर फाेरैस्ट गार्ड के समान कार्य करेंगे। इनकी भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यानि जिस क्षेत्र में वन वीरों की भर्ती होगी, वहां के स्थानीय लोगों को तैनात किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को घरद्वार पर रोजगार मिलेगा, साथ ही वन निगम में कर्मचारियों की कमी भी दूर होगी। इनकी भर्ती में सभी शर्तें वन मित्र के समान रखी जाएंगी, साथ ही जिस प्रकार वन मित्र के भर्ती में अंक दिए जाएंगे, उसकी के अनुरूप इसमें भी अंक रखे जाएंगे। 

जल्द भर्ती की बंधी आस
अब वन वीरों की जल्द भर्ती की आस बंधी है, क्योंकि प्रदेश उच्च न्यायालय के वन मित्र काे लेकर दिए फैसले के बाद जहां वन मित्र की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, वहीं उसी तर्ज पर अब वन वीरों की भर्ती प्रक्रिया के भी जल्द शुरू होने की आस बंधी है। क्योंकि वन निगम भी वन मित्र भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहा था। 

वन निगम काे सुदृढ़ करने के लिए उठाए जा रहे कई कदम : केहर सिंह खाची
हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा कि वन निगम को सुदृढ़ करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी कार्य समय पर करने को कहा गया है। साथ ही निगम में जो रिक्त पद पड़े हैं, उनको भी जल्द भरा जाएगा।  

सीएम से चर्चा के उपरांत शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश में 2061 वन मित्रों की भर्ती की प्रक्रिया सीएम सुखविंदर सिह सुक्खू से चर्चा के उपरांत शुरू होगी। प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब वन विभाग ने इसकी भर्ती के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर दी है तथा अब सीएम की मंजूरी का इंतजार है। वन मित्रों की भर्ती के लिए 10 अंकों के साक्षात्कार को लेकर मामला उच्च न्यायालय में गया था तथा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 10 अंकों के साक्षात्कार को हटा दिया गया है और भर्ती प्रक्रिया का नया प्रारूप तैयार कर दिया गया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!