राेजगार का माैका! सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर होगी भर्ती, कैंपस इंटरव्यू का शैड्यूल जारी

Edited By Jyoti M, Updated: 10 Dec, 2025 05:13 PM

bumper recruitment for 150 positions of security guard supervisor

जिला शिमला के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा जिले के विभिन्न उप-रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से 150 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

शिमला। जिला शिमला के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा जिले के विभिन्न उप-रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से 150 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला, प्रवीण नगरैक ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, बिलासपुर द्वारा जिला शिमला में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या उससे अधिक (10वीं फेल भी आवेदन कर सकते हैं), आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी लम्बाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 95 किलोग्राम के मध्य हो। 

इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 15 दिसंबर, 2025 को उप-राेजगार कार्यालय सुन्नी में 30 पदों के लिए, 16 दिसम्बर को उप-राेजगार कार्यालय ठियोग में 30 पदों के लिए, 17 दिसम्बर को उप-रोजगार कार्यालय मशोबरा में 30 पदों के लिए, 18 दिसम्बर को उप-राेजगार कार्यालय रामपुर में 30 पदों के लिए तथा 20 दिसम्बर को उप-राेजगार कार्यालय चिड़गांव में 30 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और स्थान पर सुबह 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!