Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2023 06:12 PM

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय मंडी में 4 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। 28 मई को होने जा रही इस परीक्षा में जिला मुख्यालय मंडी में स्थापित परीक्षा केन्द्रों में कुल 576 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे हैं।
मंडी (ब्यूरो): संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय मंडी में 4 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। 28 मई को होने जा रही इस परीक्षा में जिला मुख्यालय मंडी में स्थापित परीक्षा केन्द्रों में कुल 576 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए 4 केन्द्र वल्लभ कॉलेज बस स्टैंड के समीप 2 सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में यह परीक्षा सुबह साढ़े 9 से साढ़े 11 बजे तक व दूसरे सत्र में दोपहर बाद अढ़ाई बजे से साढ़े 4 बजे तक होगी। इसके लिए वल्लभ कॉलेज में परीक्षा उप केन्द्र-ए (001) व परीक्षा उप केन्द्र-बी (002) तथा आईटीआई मंडी (ब्लॉक-बी) में परीक्षा उप केन्द्र (003) व आईटीआई मंडी (ब्लॉक-ए) में परीक्षा उपकेन्द्र (004) स्थापित किए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अपने-अपने परीक्षा स्थलों पर पहुंचना सुनिश्चित करें क्योंकि परीक्षा शुरू होने के ठीक 10 मिनट पहले परीक्षा केन्द्रों के गेट का बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा गेट के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here