Hamirpur: दिल्ली से आई दुखद खबर, पुलिस में तैनात सब इंस्पैक्टर रमेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, CM सुक्खू ने जताया शोक

Edited By Vijay, Updated: 11 Feb, 2026 07:40 PM

delhi police sub inspector ramesh sharma dies of heart attack

नादौन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव भूम्पल के निवासी और दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पैक्टर अपनी सेवाएं दे रहे रमेश शर्मा (58) का आकस्मिक निधन हो गया है।

नादौन (जैन): नादौन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव भूम्पल के निवासी और दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पैक्टर अपनी सेवाएं दे रहे रमेश शर्मा (58) का आकस्मिक निधन हो गया है। ड्यूटी के दौरान हुए इस असामयिक निधन की खबर से उनके पैतृक गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ड्यूटी से आवास की ओर लौटते वक्त बिगड़ी तबीयत
स्थानीय निवासी विपिन शर्मा और सुखदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुखद घटना मंगलवार रात की है। रमेश शर्मा अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद रात करीब 8 बजे दिल्ली के मालवीय नगर स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।

गुरुवार को पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
रमेश शर्मा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, उनकी पार्थिव देह को दिल्ली से उनके पैतृक गांव भूम्पल लाया जा रहा है। वीरवार को भूम्पल में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सब इंस्पैक्टर रमेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा अन्य राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने भी पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!