रेलवे पर स्वीकृति पत्र लिखने के लिए सीएम सुक्खू के पास नहीं थे 16 सैकेंड : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2024 03:07 PM

union minister anurag thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के री, भलाना, बनाल, सुजानपुर में चुनावी सभाओं में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाने साधे और कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने कोई भी...

सुजानपुर (अश्वनी): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के री, भलाना, बनाल, सुजानपुर में चुनावी सभाओं में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाने साधे और कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने कोई भी गारंटी पूरी नहीं की और युवाओं व महिलाओं से किए वायदे को पूरा करने में नाकाम साबित हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में रेल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि रेलवे पर स्वीकृति पत्र लिख कर हिमाचल की गारंटी देने के लिए मुख्यमंत्री के पास 16 सैकेंड भी नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं कि हमीरपुर रेल पहुंचे। इसलिए उन्होंने हिमाचल के हिस्से का फंड जमा नहीं करवाया। अनुराग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन के लिए दिए जाने वाले बजट को भी रोक दिया है। 

कांग्रेस केवल नामकरण की ही नीति अपनाती है
मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा हिमाचल प्रदेश के मेडिकल काॅलेज को कांग्रेस की देन और नामकरण पर दावा जताए जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस केवल नामकरण की ही नीति अपनाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल गांधी परिवार तक ही सीमित रहती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में मोदी सरकार में हमीरपुर मेडिकल काॅलेज को बजट आबंटित किया था और इसके लिए सभी औपचारिकताएं भी पूरी करवाईं थीं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने नाहन व चम्बा मेडिकल काॅलेज की घोषणा की थी और हमीरपुर में उसका जिक्र भी नहीं था। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने का रिकॉर्ड अरविंद केजरीवाल के बाद अगर किसी को मिलेगा तो सुखविंदर सिंह सुक्खू का मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सफलता का ठीकरा केंद्र की भाजपा सरकार पर फोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का वायदा वह पूरा नहीं कर पाए और अब इसके लिए भाजपा को दोषी ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है और केवल नाकामियां छुपाने के लिए मुख्यमंत्री इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन जनता चुनाव में इसका जवाब देगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!