Hamirpur: आप और कांग्रेस दोनों खोटे सिक्के के 2 पहलू : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Nov, 2024 09:37 PM

mp anurag thakur

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बरनाला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार बनी है, तब से जनता का हाल बेहाल हो गया है।

हमीरपुर (राजीव): पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बरनाला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार बनी है, तब से जनता का हाल बेहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में दुष्कर्म, जबरन वसूली और हत्या सहित अपराध की अन्य घटनाएं आम हो गई हैं। राज्य में जिस तरह से गोलीबारी के मामले हो रहे हैं और अपराध बढ़ रहे हैं उससे यह तो साफ है कि राज्य के लोग सुरक्षित नहीं हैं।

पंजाब में हत्या से लेकर लूटपाट व गुंडागर्दी भगवंत मान सरकार के दौरान इस कदर बढ़ गई है कि पंजाब में अब कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज चलने लगा है। पंजाब में आप व कांग्रेस दोनों खोटे सिक्के के 2 पहलू हैं, जो जरूरत पड़ने पर दोनों इकट्‌ठे हो जाते हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वायदे किए थे, मगर उन्हें धरातल पर उतारने में ये नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। आप के पास सरकार चलाने की नीति और नीयत दोनों ही नहीं हैं।

राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। हरियाणा में जो चुनाव नतीजे आए हैं, उनकी हवा भी पंजाब में चल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों ने 'धान खरीद, डीएपी और पराली के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘विरासत भी, विकास भी’ इस मंत्र पर चल रही है।

जब अफगानिस्तान में संकट आया, वहां पर हमारे जो सिख भाई-बहन रहते थे और वहां जो हमारा गुरुद्वारा था, उन बहुत खतरा पैदा हो गया तो हम गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को पूरे अदब के साथ माथे पर रख कर भारत लाए। इतना ही नहीं, हमने साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाना तय किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!