चंबा में निकले दो मामले, एक्टिव केस की संख्या हुई सात

Edited By prashant sharma, Updated: 03 Jul, 2020 11:40 AM

two cases came out in chamba number of active cases was seven

हिमाचल प्रदेश में जहां गुरूवार को कोरोना का कहर देखने को मिला था, वहीं शुक्रवार सुबह की सुबह की शुरूआत भी कोरोना से ही हुई है। शुक्रवार को चंबा जिले में दो मामले सामने आए हैं।

चंबा : हिमाचल प्रदेश में जहां गुरूवार को कोरोना का कहर देखने को मिला था, वहीं शुक्रवार सुबह की सुबह की शुरूआत भी कोरोना से ही हुई है। शुक्रवार को चंबा जिले में दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक व्यक्ति किहार के सालवां क्षेत्र का रहने वाला है। 47 वर्षीय यह व्यक्ति नोएडा से घर लौटा था और होम क्वारंटाइन में था। बुधवार को इस का सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव पाया गया है। दूसरा मामला पुखरी के मसरुंड का है। यहां पर 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति भी हाल ही में दिल्ली से चंबा लौटा था और पेड क्वारंटाइन था। इन दो मामलों के साथ जिला चंबा में एक्टिव मामले सात हो गए हैं। शुक्रवार में चंबा में 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बुधवार को जांच के लिए भेजे जिला के 89 सैंपलों में सें ये दो कोरोना पॉजिटिव पाए है। इससे पहले हिमाचल में गुरुवार को कोरोना के 35 नए मामले सामने आए थे और 15 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!