पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Mar, 2026 04:57 PM

shepherd murdered over old grudge local youth identified as killer

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल में एक भेड़पालक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झंडूता के मल्होट में हुई इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल में एक भेड़पालक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झंडूता के मल्होट में हुई इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी विक्की (29 वर्ष), निवासी पखर (झंडूता) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने कुल्लू निवासी भेड़पालक संजू की तेजधार हथियार से गर्दन काटकर हत्या की थी।

पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

मृतक संजू (46 वर्ष), जो मूल रूप से कुल्लू जिले का निवासी था, अपने अन्य साथियों के साथ भेड़-बकरियां चराने के लिए मल्होट क्षेत्र में आया हुआ था। 15 मार्च 2026 की रात को जब वह अपने डेरे पर अकेला था, तभी आरोपी ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उस पर हमला कर दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब संजू के साथियों ने उसे लहूलुहान अवस्था में मृत पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा था और पुलिस कई कोणों से इसकी पड़ताल कर रही थी।

आगामी कानूनी कार्रवाई

वहीं, पुलिस ने आसपास के कई संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच की सुई विक्की की ओर घूमी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मृतक के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी, इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!