Shimla: बसंतपुर में सनसनी, खेत में दबा मिला युवक का शव, साथी ही निकले कातिल

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Mar, 2026 10:55 PM

shimla youth murder

जिला के तहत सुन्नी क्षेत्र के बसंतपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। बीते 15 मार्च से लापता बिहार के 25 वर्षीय युवक राम प्रवेश उर्फ कुटुंब का शव रविवार को खेत में गड्ढे से बरामद किया गया।

​शिमला (संतोष): जिला के तहत सुन्नी क्षेत्र के बसंतपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। बीते 15 मार्च से लापता बिहार के 25 वर्षीय युवक राम प्रवेश उर्फ कुटुंब का शव रविवार को खेत में गड्ढे से बरामद किया गया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक की हत्या उसके ही साथियों ने की और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जमीन में दफन कर दिया।
​लापता होने के बाद खुला राज

​मृतक राम प्रवेश, जोकि बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला था, बसंतपुर में अपने तीन अन्य साथियों (विकेश, अरुण और महेश) के साथ किराए के कमरे में रहता था। ये सभी यहां भवन निर्माण का कार्य करते थे। 15 मार्च को जब राम प्रवेश अचानक गायब हो गया तो उसके पिता चतुरी राम ने सुन्नी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

​सीसीटीवी फुटेज और झाड़ियों में मिले साक्ष्य
​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दिलू राम शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने जब बसंतपुर में दबिश दी तो कमरे में कोई नहीं मिला। पुलिस ने कमरा सील कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसी बीच रविवार को सुन्नी मार्ग पर झाड़ियों में एक संदिग्ध बोरा और कंबल बरामद हुआ। वहां से करीब 20 मीटर नीचे खेत के कोने में ताजी खोदी हुई मिट्टी को देखकर पुलिस को शक हुआ।

​गड्ढे से निकाला गया शव
रविवार को पुलिस बल ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में खुदाई करवाई, जहां से राम प्रवेश का शव बरामद हुआ। शव की पहचान मकान मालिक और स्थानीय निवासियों ने की है। पुलिस के अनुसार आरोपी अरुण (जो ठेकेदारी का काम करता है) और उसके साथी विकेश और महेश वारदात के बाद से ही फरार हैं।

​पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई
​शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुन्नी भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलू राम शर्मा के साथ ए.एस.आई. बृज लाल, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश, जितेंद्र शर्मा, संजय, चमन और गृह रक्षक जगदीश व भीष्म शामिल रहे। ​पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं, जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!