सोलन: नालागढ़ के ढेरोंवाल बैरियर पर देसी कट्टे के साथ 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 Mar, 2024 12:16 AM

two arrested with country made pistol

सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के तहत पुलिस ने ढेरोंवाल बैरियर पर तलाशी के दौरान 2 लोगों से देसी कट्टा व गोली बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नालागढ़ (सतविन्द्र): सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के तहत पुलिस ने ढेरोंवाल बैरियर पर तलाशी के दौरान 2 लोगों से देसी कट्टा व गोली बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में एएसआई राम अवतार व अन्य पुलिस कर्मियों ने ढेरोंवाल बैरियर के पास नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान 2 लोग पैदल जा रहे था। पुलिस ने शक के आधार पर इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से एक डबल बोर का देसी कट्टा व एक बुलेट (गोली) बरामद हुई। इन लोगों के पास इसका कोई लाइसैंस नहीं था। पकडे़ गए दोनों लोगों की शिनाख्त मंझोली पंचायत के जुझार सिंह पुत्र श्याम लाल व रोबिन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!