ट्रक ने बाइक सवार पर्यटक जोड़े को मारी टक्कर, महिला की मौत

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2022 12:06 AM

truck hit the bike rider tourist couple woman dies

बुधवार दोपहर आर्मी कैंप झलोगी के पास एक हादसे में उत्तराखंड निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक कुल्लू से मंडी की ओर तेज गति से जा रहा था, जिसने मनाली घूमकर आ रहे उत्तराखंड के दोपहिया सवार 2 पर्यटक जोड़ों को झलोगी...

मंडी (चंदेल): बुधवार दोपहर आर्मी कैंप झलोगी के पास एक हादसे में उत्तराखंड निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक कुल्लू से मंडी की ओर तेज गति से जा रहा था, जिसने मनाली घूमकर आ रहे उत्तराखंड के दोपहिया सवार 2 पर्यटक जोड़ों को झलोगी के पास पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान एक पर्यटक जोड़ा तो बाल-बाल बच गया, जबकि दूसरा घायल हो गया। उत्तराखंड निवासी शक्ति रावत व उसकी पत्नी अनिसा रावत को घायलावस्था में सीएचसी नगवाईं ले जाया गया जहां तनु रावत को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पति का इलाज चल रहा है। इसके अलावा इनके साथी गौरव रावत व निशा रावत सुरक्षित हैं। 

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से मंडी की तरफ फरार हो गया जोकि अभी तक पकड़ा नहीं गया है। पुलिस ने महिला के शव को मंडी अस्पताल भेज दिया है, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद वीरवार को इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जैसे ही यह हादसा हुआ तो कुछ पर्यटक वहां से गुजर रहे थे, जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!