Solan: चंडीगढ़-शिमला नैशनल हाईवे पर भयानक हादसा, अज्ञात वाहन ने रौंदा बाइक सवार...मौके पर गई जान

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2026 01:39 PM

death of bike rider in road accident

चंडीगढ़-शिमला नैशनल हाईवे-5 पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोलन के ब्रुरी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

सोलन (नरेश पाल): चंडीगढ़-शिमला नैशनल हाईवे-5 पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोलन के ब्रुरी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बीती देर रात जब युवक अपनी बाइक पर सवार होकर हाईवे से गुजर रहा था, तभी ब्रुरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे हिट कर दिया। हादसे के के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर यातायात को सुचारू करवाया। 

सोलन के एसपी साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों व टक्कर मारने वाले वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। हाईवे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल अभी तक मृतक बाइक सवार की पहचान बारे जानकारी जुटाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!