सीमित संसाधन और बड़ा सपना: दुकानदार की बेटी ने पास की UGC-NET परीक्षा, गांव में जश्न का माहौल

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Feb, 2026 02:24 PM

sirmaur news shopkeeper daughter passes ugc net exam

Sirmour News: दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत यदि सच्ची हो, तो सीमित संसाधन कभी आड़े नहीं आते। सिरमौर जिले की तहसील नौहराधार के एक छोटे से गांव पुन्नरधार की बेटी सरीना कुमारी ने इस बात को सच कर दिखाया है। सरीना ने वाणिज्य (Commerce) विषय में यूजीसी नेट...

Sirmour News: दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत यदि सच्ची हो, तो सीमित संसाधन कभी आड़े नहीं आते। सिरमौर जिले की तहसील नौहराधार के एक छोटे से गांव पुन्नरधार की बेटी सरीना कुमारी ने इस बात को सच कर दिखाया है। सरीना ने वाणिज्य (Commerce) विषय में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे रेणुका और राजगढ़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

माता-पिता का नाम किया रोशन

सरीना एक साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह राजगढ़ बाजार में एक छोटी दुकान चलाते हैं, जबकि माता राधा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रही हैं। बेटी की इस बड़ी कामयाबी से पूरे गांव में जश्न का माहौल है और क्षेत्रवासियों की ओर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए सरीना ने बताया कि उनका सपना वाणिज्य विषय में प्रोफेसर बनकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना है। इस उपलब्धि की खास बात यह है कि सरीना ने बिना किसी महंगी कोचिंग के, खुद की मेहनत के दम पर इस कठिन परीक्षा को पास किया है।

सरीना का शैक्षणिक सफर:

12वीं: वर्ष 2019, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजगढ़।
स्नातक: वर्ष 2022, राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़।
स्नातकोत्तर: वर्ष 2025, केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला।

क्षेत्र के युवाओं के लिए बनीं मिसाल

सरीना की इस कामयाबी पर उनके शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरीना शुरू से ही एक अनुशासित और होनहार छात्रा रही हैं। उनकी यह उपलब्धि राजगढ़ और रेणुका क्षेत्र के उन तमाम युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो अभावों में रहकर बड़े सपने देखते हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने सरीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि दुर्गम क्षेत्र की बेटियों का इस तरह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफल होना महिला सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!