जनजातीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष होंगे CM जयराम, 2 साल बाद हुआ गठन

Edited By Ekta, Updated: 08 Apr, 2018 10:06 AM

tribal advisory council of will be president cm jairam

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। इसमें जनजातीय विकास मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय सहित 17 अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें 2 मौजूदा विधायक किन्नौर से जगत सिंह नेगी और भरमौर से...

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। इसमें जनजातीय विकास मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय सहित 17 अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें 2 मौजूदा विधायक किन्नौर से जगत सिंह नेगी और भरमौर से जिया लाल भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सूरत नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष किन्नौर विनय नेगी, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा सुनीता नेगी, मंडल भाजपा अध्यक्ष पूह संजीव नेगी व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा संतोष राज नेगी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति से शमशेर सिंह, नवांग उपासक, राजेंद्र बौद्ध और पलजोर बौद्ध, चम्बा से कल्याण सिंह, तुरुप चंद, राकेश जरयाल और सत्या प्रसाद शामिला को भी सदस्य बनाया गया है। जनजातीय सलाहकार परिषद में मुख्य सचिव, पदेन सचिव व आयुक्त एवं प्रधान सचिव व जनजातीय संयुक्त पदेन सचिव होंगे। 


विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एडवाइजरी बोर्ड गठित
श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम सिंह की अध्यक्षता में स्टेट मिनिमम वेजिज एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम एवं रोजगार, प्रधान सचिव उद्योग, प्रधान सचिव एम.पी.पी. एंड पॉवर, प्रधान सचिव विधि और श्रम आयुक्त बोर्ड के इंडीपैंडैंट सदस्य होंगे। बी.बी.एन. इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान, एच.पी. ड्रग्ज मैनीफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रधान, इंडस्ट्री एसोसिएशन गगरेट, इंडस्ट्री एसोसिएशन कालाअंब के अध्यक्ष, शिमला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष, सतलुज जलविद्युत निगम के निदेशक कार्मिक और अल्ट्राटैक सीमैंट के निदेशक को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा बी.एम.एस. के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, बी.एम.एस. प्रदेश सचिव मंगत राम नेगी, इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, एटक अध्यक्ष जगदीश चंद्र और सीटू के प्रेम गौतम को सदस्य बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Sunrisers Hyderabad

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!