ट्रैक्टर ने स्कूटर को टक्कर मार घायल किए 2 लोग, चालक मौके से फरार

Edited By Vijay, Updated: 08 Nov, 2020 06:30 PM

tractot hit the scooter 2 injured

उपमंडल गगरेट के गांव बड़ोह में ट्रैक्टर की टक्कर से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऊना अस्पताल रैफर कर दिया।

गगरेट (बृज): उपमंडल गगरेट के गांव बड़ोह में ट्रैक्टर की टक्कर से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऊना अस्पताल रैफर कर दिया। एक व्यक्ति की दाईं टांग 3 जगह से तो दूसरे की 2 जगह से टांग फ्रैक्चर हो गई है।

जानकारी के अनुसार गत देर शाम गुरविंदर नामक एक व्यक्ति स्कूटर पर अपने घर पंजवार जा रहा था तो रास्ते में उसने एक मनवीर नामक व्यक्ति को लिफ्ट दी। जैसे वह बड़ोह वर्कशॉप के पास पहुंचे तो वहां पर ट्रैक्टर चालक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों घायल हो गए। इस दौरान चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी सृष्टि पांडे ने बताया कि इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं और ट्रैक्टर चालक मौके पर से फरार हो गया था जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!