हिमाचल के इस क्षेत्र में 39 दिन बंद रहेंगी पर्यटन व साहसिक गतिविधियां

Edited By Jyoti M, Updated: 10 Jan, 2026 03:47 PM

tourism and adventure activities will remain suspended in sissu for 39 days

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में 20 जनवरी से 28 फरवरी तक सभी पर्यटन गतिविधियों पर रोक रहेगी। स्थानीय पंचायत ने देव प्रतिबंध के कारण यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सिस्सू पंचायत के प्रधान राजीव के अनुसार यह निर्णय धार्मिक त्यौहारों हालड़ा और...

मनाली, (सोनू): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में 20 जनवरी से 28 फरवरी तक सभी पर्यटन गतिविधियों पर रोक रहेगी। स्थानीय पंचायत ने देव प्रतिबंध के कारण यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सिस्सू पंचायत के प्रधान राजीव के अनुसार यह निर्णय धार्मिक त्यौहारों हालड़ा और पूणा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए लिया गया है।

इस अवधि में पागलनाला से रोपसंग तक पर्यटन गतिविधियां बंद रहेंगी। ए.टी.वी. राइडिंग, हॉट बैलून, जिप लाइन, स्कीइंग, बंजी जंपिंग और ट्यूब स्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पंचायत ने यह निर्णय राजा घेपन कमेटी, देवी भोटी कमेटी, लबरंग गोम्पा कमेटी और सिस्सू पंचायत के महिला व युवक मंडलों की सहमति से लिया है।

उन्होंने बताया कि प्रस्ताव की प्रतिलिपि डी.सी., एस.डी.एम. व एस.पी. केलांग को भेज दी गई है। उन्होंने लोगों से देव आदेशों का पालन करने का आग्रह किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!