Solan: शिमला व सिरमौर के 3 युवक हैरोइन के साथ गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2026 06:10 PM

three youths from shimla and sirmaur have been arrested with heroin

प्रदेश में हैरोइन लेकर आ रहे 3 युवकों को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। जिला सोलन पुलिस की एस.आई.यू. टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई।

सोलन (अमित): प्रदेश में हैरोइन लेकर आ रहे 3 युवकों को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। जिला सोलन पुलिस की एस.आई.यू. टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें सवार 3 युवकों के कब्जे से 18.59 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान सचिन राठौर (27) निवासी ठियोग जिला शिमला, नवनीत उर्फ सन्नी (29) निवासी ठियोग जिला शिमला तथा मनीष कुमार (25) निवासी नौराधार जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले में संलिप्त कार को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!