Solan: महिलाओं में इन कारणों से बढ़ रहा स्तन कैंसर का खतरा

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Feb, 2026 10:59 PM

nalagarh woman breast cancer

विश्व कैंसर दिवस पर इंस्टीच्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ की ओर से ग्लेनमार्क फाऊंडेशन के सहयोग से एक साथ 3 अलग-अलग स्थानों पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

नालागढ़ (सतविन्द्र): विश्व कैंसर दिवस पर इंस्टीच्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ की ओर से ग्लेनमार्क फाऊंडेशन के सहयोग से एक साथ 3 अलग-अलग स्थानों पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी, इसके बढ़ते मामलों, लक्षणों, समय पर पहचान व बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। उप-स्वास्थ्य केंद्र स्वराजमाजरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता सुषमा शर्मा एवं पूनम शर्मा ने महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, स्वयं जांच करने की विधि, नियमित जांच व समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी।

महिलाओं को यह भी बताया गया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर इसका सफल उपचार संभव है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी में आयोजित जागरूकता सत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता श्वेता शर्मा एवं रीना शर्मा ने महिलाओं को स्तन कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने पर जोर दिया गया।

वहीं बरोटीवाला के लोअर बटेड़ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में 35 से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। इस सत्र में डा. अंजलि गोयल ने बताया कि वर्तमान समय में सबसे अधिक मामले स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर व मुख कैंसर के सामने आ रहे हैं। उन्होंने तंबाकू सेवन, असंतुलित खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी व समय पर स्वास्थ्य जांच न करवाने को कैंसर के प्रमुख कारण बताया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता ज्योति धीमान ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। तीनों स्थानों पर आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों में कुल 200 लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!