Solan: नालागढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13 किलोग्राम चूरा-पोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2026 07:41 PM

truck driver arrested with poppy husk

नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए नालागढ़ पुलिस और स्पैशल सैल-एक्स की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

बीबीएन (शेर सिंह): नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए नालागढ़ पुलिस और स्पैशल सैल-एक्स की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नालागढ़-ढेरोवाल रोड पर सैणीमाजरा के पास नाकेबंदी के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में चूरा-पोस्त बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सैणीमाजरा में वाहनों की नियमित चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया। ट्रक की सघन तलाशी लेने पर उसके कैबिन के भीतर छिपाकर रखा गया एक बोरा बरामद हुआ। जब बोरे को खोलकर जांच की गई तो उसमें से 13.005 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद  हुआ। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान तरुणदीप सिंह, निवासी गांव सौडी गुजरां व तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थ और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाया था और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!