'उफ्फ...ये पहाड़ तो सच में जादू हैं!' बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' ने शिमला की वादियों में बिताए सुकून भरे पल

Edited By Vijay, Updated: 24 Apr, 2026 04:23 PM

bollywood actress preity zinta

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने जिला शिमला के मीना बाग रत्नारी में अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताया। प्रीति जिंटा हिमाचल प्रदेश की शिमला से ही संबंध रखती हैं और उनका बचपन शिमला में ही बीता है और वह लंबे समय से रत्नारी स्थित मीना बाग आने...

शिमला (अभिषेक): बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने जिला शिमला के मीना बाग रत्नारी में अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताया। प्रीति जिंटा हिमाचल प्रदेश की शिमला से ही संबंध रखती हैं और उनका बचपन शिमला में ही बीता है और वह लंबे समय से रत्नारी स्थित मीना बाग आने की योजना बना रही थीं और इस बार आखिरकार उनका यह सपना पूरा हुआ। अपने व्यस्त शैड्यूल और आईपीएल से ब्रेक लेकर वह यहां शांति और आराम के लिए आई थीं और यहां पर ठहराव के दौरान उन्होंने काफी एन्जॉय किया। प्राकृतिक सुंदरता व वातावरण के बीच सुकून भरे पल बिताने के साथ ही वह स्थानीय बिशु मेले में भी गईं, जहां वह मीना बाग के मालिक अक्षिता और संजय ऑस्ता के साथ नजर आईं। मेले में उन्हें अपने बच्चों के लिए खिलौने खरीदते हुए भी देखा गया।

मीना बाग के लॉन में लगाया बुरांश का पौधा 
अपने प्रवास के दौरान प्रीति जिंटा ने जैविक पर्माकल्चर फार्म में समय बिताया और परिवार के साथ फार्म के जानवरों के साथ भी समय बिताया। उन्होंने भेड़ लोब्लू, अंगोरा खरगोश, बत्तखों को दाना खिलाया और फार्म की बिल्ली खोबली व कुत्ते बेसवा के साथ खेलती नजर आईं। शुक्रवार को चैकआऊट के समय प्रीति जिंटा ने मीना बाग के लॉन में बुरांश का पौधा भी लगाया। इस दौरान उन्होंने हिमालयी पेड़ों के संरक्षण, जंगलों और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान प्रीति जिंटा ने कहा कि गर्मी से दूर और आईपीएल से ब्रेक लेकर उन्होंने पहाड़ों पर सुकून के पल बिताए। उन्होंने कहा कि इस छोटी-सी लेकिन खूबसूरत ट्रिप का उन्होंने हर पल काफी एन्जॉय किया।

PunjabKesari

पहाड़ी टोपी पहने पोस्ट की फोटो 
प्रीति जिंटा सोशल नैटवर्किंग साइट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपने फैंस को भी सोशल नैटवर्किंग साइट के माध्यम से बताया कि वह हिमाचल में अपनी ट्रिप के दौरान काफी आनंद उठा रही हैं। उन्होंने इस दौरान लिखा कि सुकूल भरा ब्रेक सच में जरूरी था, उफ्फ.. ये पहाड़ तो सच में जादू हैं। उन्होंने पहाड़ी टोपी पहने अपनी फोटो भी पोस्ट की है। यहां बता दें कि मीना बाग रत्नारी में पूर्व में भी कई नामी हस्तियां ठहर चुकी हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!