Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Apr, 2026 02:09 PM

Shimla Road Accident : शिमला जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के...
Shimla Road Accident : शिमला जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीन लोग घायल
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कोटखाई क्षेत्र में पांदली रोड पर हुई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे में विजय शर्मा नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें