शिमला-नई दिल्ली के बीच एक मई से पुन: शुरू होगी AC वोल्वो बस

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Apr, 2026 09:24 PM

shimla delhi volvo bus started

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने शिमला- नई दिल्ली के बीच एसी वोल्वो बस फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने शिमला- नई दिल्ली के बीच एसी वोल्वो बस फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बस एक मई से इस रूट पर शुरू होगी। बस का संचालन एक दिन छोड़कर किया जाएगा। यानी एक मई को यह वोल्वो बस दिल्ली से रवाना होगी। इसके बाद 3 मई को बस शिमला से दिल्ली के लिए चलेगी। इस बस के संचालक को लेकर एचपीटीडीसी प्रबंधन ने समयसारिणी भी जारी कर दी है। दिल्ली स्थित हिमाचल भवन से यह बस शाम 9 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजे शिमला के विक्ट्री टनल पहुंचेगी। इसके अलावा शिमला से यह बस शाम 8:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली-शिमला रूट पर चलने वाली इस बस में सफर के लिए प्रति व्यक्ति किराया एक हजार रुपए रखा गया है।

इसके अलावा मनाली-नई दिल्ली रूट पर एचपीटीडीसी की एसी वोल्वो बस रोजाना चलेगी। एक मई से बस मनाली से शाम 6 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा दिल्ली से यह शाम 8 बजे रवाना होगी और सुबह 6 बजे मनाली पहुंचेगी। इस रूट पर प्रति व्यक्ति किराया 1600 रुपए होगा। पर्यटन सीजन को देखते हुए एचपीटीडीसी प्रबंधन ने शिमला- नई दिल्ली के बीच वोल्वो बस पुन: शुरू की है।

एचपीटीडीसी के ट्रांसपोर्ट विंग घोड़ाचौकी शिमला के इंचार्ज दीप राम ठाकुर ने बताया कि एक मई से शिमला व नई दिल्ली के बीच एसी वोल्वो बस पुन: शुरू होगी। इसके अलावा दिल्ली-मनाली के बीच भी नियमित रूप से बस चलेगी। उन्होंने बताया कि मनाली में पर्यटकों को घुमाने के लिए के लिए ट्रैवलर चलाई जाएगी जिसकी संपूर्ण जानकारी एचपीटीडीसी की वैबसाइट पर उपलब्ध पहले करवाई जा चुकी है और ऑनलाइन बुकिंग भी करवाई जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!