मनाली में ट्रैकिंग पर निकला हरियाणा का युवक, रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2022 05:02 PM

this incident happened with the youth of haryana

मनाली के छिका नाले में बहने से एक ट्रैकर की मौत हो गई। नाले में बहे ट्रैकर की पहचान आशीष शर्मा (22) पुत्र दयाराम शर्मा निवासी सूरजकुंड फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पतलीकूहल (ब्यूरो): मनाली के छिका नाले में बहने से एक ट्रैकर की मौत हो गई। नाले में बहे ट्रैकर की पहचान आशीष शर्मा (22) पुत्र दयाराम शर्मा निवासी सूरजकुंड फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा से 30 ट्रैकरों का दल मनाली से वाया जगतसुख-हामटा से छतड़ू की तरफ ट्रैकिंग करते हुए जा रहा थे कि इस दौरान छिका नाले पर बनी पुलिया को पार करते समय ट्रैकर आशीष शर्मा नाले में जा गिरा और बह गया। अन्य ट्रैकरों ने इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को बरामद किया। यह युवक बीडीएस का छात्र था। तहसीलदार मनाली मित्रदेव ने बताया कि मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए की फौरी राहत दे दी गई है। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!