Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Feb, 2026 05:59 PM

Hamirpur News: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 28 फरवरी को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते अणु के सामुदायिक भवन के आस पास के क्षेत्र, पुरी टैंट हाउस, सिंदूरी माता मंदिर व आस पास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक...
Hamirpur News: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 28 फरवरी को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते अणु के सामुदायिक भवन के आस पास के क्षेत्र, पुरी टैंट हाउस, सिंदूरी माता मंदिर व आस पास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस संबंध में सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह मेंटेनेंस कार्य लाइनों की सुरक्षा और भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। खराब मौसम या किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से यदि समय में बदलाव होता है, तो उसकी सूचना अलग से दी जा सकती है।