Shimla: 13.5 ग्राम चिट्टे के साथ 33 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Jan, 2026 05:13 PM

theog chitta accused arrested

ठियोग पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर गश्त के दौरान एक युवक से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि राहिघाट क्षेत्र में अबू नरैक नामक व्यक्ति चिट्टा लेकर मौजूद है।

ठियोग (मनीष): ठियोग पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर गश्त के दौरान एक युवक से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि राहिघाट क्षेत्र में अबू नरैक नामक व्यक्ति चिट्टा लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर एएसआई रंजय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 13.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान अभिलाष नरैक उर्फ अबू नरैक (33) निवासी गांव सेहडोली, डाकघर कोकुनाला, तहसील कोटखाई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से ही एनडीपीएस अधिनियम के 2 मामले दर्ज हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!