Chamba: भतीजे की दुकान में हुई चाेरी...चाचा ने कर दिया बड़ा ऐलान, चाेराें का सुराग देने वाले काे मिलेगा नकद ईनाम

Edited By Vijay, Updated: 07 Feb, 2026 03:27 PM

theft occurred nephew s shop uncle made big announcement

चम्बा जिला के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत लनोट के बगेल गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां स्थित एक डीजे सिस्टम की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया है।

भड़ेला/चम्बा (चुनी लाल): चम्बा जिला के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत लनोट के बगेल गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां स्थित एक डीजे सिस्टम की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों की कीमत के कीमती उपकरण व डीजे सिस्टम चोरी कर लिए। इस घटना से पीड़ित को भारी आर्थिक नुक्सान हुआ है। राजेश कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस थाना किहार में दर्ज करवा दी है, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

चाचा ने की 50,000 रुपए ईनाम की घोषणा
इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। प्रभावित राजेश कुमार के सगे चाचा चतर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति इन चोरों को पकड़वाने में मदद करेगा या उनके बारे में सटीक जानकारी देगा, उसे 50,000 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा। चतर सिंह का कहना है कि चोरों का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है। यदि ये शातिर पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे, तो उनके हौसले और बढ़ेंगे और वे क्षेत्र में अन्य बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या उन्हें दें। फिलहाल, किहार पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!