हिमाचल में हाड़ कंपाने वाली ठंड, कुकुमसेरी में माइनस 15 डिग्री तक गिरा तापमान; जानें अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Feb, 2026 05:09 PM

the temperature dropped to minus 15 degrees in kukumseri himachal

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हाड कंपाने वाली शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।...

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हाड कंपाने वाली शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य में मौसम साफ रहने के बावजूद कई स्थानों पर तापमान शून्य से पांच से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।

मैदानी इलाकों में छाया रहा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में रात और सुबह के समय शीतलहर का असर और बढ़ गया है। लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे, ताबो में शून्य से 11.4 डिग्री नीचे, मनाली में शून्य से 0.7 डिग्री नीचे तथा कल्पा में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिमला का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, सुंदरनगर 3.1 डिग्री और सोलन 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अपेक्षाकृत अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहां ऊना में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा और बिलासपुर में छह डिग्री, नाहन में 8.9 डिग्री तथा पांवटा साहिब में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीती रात प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। बिलासपुर शहर और भाखड़ा डैम क्षेत्र में द्दश्यता 50 मीटर से भी कम रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी जिले की सुंदरनगर और बल्ह घाटी, सोलन के बद्दी, सिरमौर के पांवटा साहिब तथा हमीरपुर के सुजानपुर में भी कोहरे का असर देखा गया।

जानें अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक कोहरा लोगों की परेशानी का कारण बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले चार दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। कोहरे के कारण निचले क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से थोड़ा कम बना रहेगा। छह फरवरी को चंबा और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बफर्बारी की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। आठ फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में हल्की बफर्बारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि नौ फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर मजबूत होगा तथा नौ-10 फरवरी को राज्यभर में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बफर्बारी हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!