Edited By prashant sharma, Updated: 01 Oct, 2021 11:00 AM

जिला सिरमौर भारी बारिश व तेज आंधी तूफान का क्रम लगातार जारी है। जिसके चलते जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में भारी नुकसान हो रहा है। इसी कड़ी में देर रात आए तेज आंधी तूफान एवं भारी बारिश के चलते पझौता घाटी के गांव तीरगनोह में एक मकान की छत उड़ गई।
नाहन (दलीप सिंह) : जिला सिरमौर भारी बारिश व तेज आंधी तूफान का क्रम लगातार जारी है। जिसके चलते जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में भारी नुकसान हो रहा है। इसी कड़ी में देर रात आए तेज आंधी तूफान एवं भारी बारिश के चलते पझौता घाटी के गांव तीरगनोह में एक मकान की छत उड़ गई। मकान की छत उड़ने से मकान में रखा सारा सामान भारी बारिश व तेज आंधी तूफान की भेंट चढ़ गया। जिससे मकान मालिक को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।
पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा ने बताया कि गांव निवासी बस सियाराम के दो मकानों व रसोई घर पर डाली टिन शेड की चादरें तेज आंधी तूफान के चलते उड़ गई। उन्होंने बताया कि मकान में रखा सामान इस दौरान भारी बारिश व तेज आंधी तूफान के चलते बर्बाद हो गया है जिस कारण बसिया राम को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। नायब तहसीलदार पझौता सिसराम ने बताया कि विभाग के अधिकारी मौके पर नुकसान की रिपोर्ट बना रहे हैं। प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से तिरपाल आदि देते हुए अस्थाई रूप से रहने का बंदोबस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।