Sirmaur: नैशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक...उड़े परखच्चे, चालक की गई जान

Edited By Vijay, Updated: 02 Apr, 2026 06:42 PM

bike collided with truck death of person

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले नैशनल हाईवे-707 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।

पांवटा साहिब (कपिल): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले नैशनल हाईवे-707 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां किशनकोट के समीप एक तेज रफ्तार बाइक के सड़क पर खड़े खराब ट्रक से टकरा जाने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार पांवटा साहिब की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था। किशनकोट के पास पहुंचते ही वह अपनी बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और सामने सड़क पर पहले से खड़े एक खराब ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार व्यक्ति बुरी तरह से सड़क पर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलैंस को मौके पर बुलाया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में सिविल अस्पताल  पांवटा साहिब पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 56 वर्षीय खजान सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा के रूप में हुई है। मृतक पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव सालवाला, डाकघर गोरखुवाला का स्थायी निवासी था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसा बाइक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण घटित हुआ है। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!