दिल्ली में तय हुई हिमाचल कांग्रेस के पुनर्गठन की रूपरेखा, विनय कुमार ने केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2026 12:11 AM

the outline of the reorganization of himachal congress decided in delhi

हिमाचल कांग्रेस के पुनर्गठन को लेकर नई दिल्ली में कवायद जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की।

शिमला (राक्टा): हिमाचल कांग्रेस के पुनर्गठन को लेकर नई दिल्ली में कवायद जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटियों के गठन तथा ब्लॉक कमेटियों के पुनर्गठन पर विशेष रूप से मंथन हुआ। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी माह के अंत तक प्रदेश में संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों की वर्तमान स्थिति से राष्ट्रीय महासचिव को अवगत करवाया और प्रदेश में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान की भी जानकारी सांझा की। बैठक के दौरान केसी वेणुगोपाल ने संगठनात्मक ढांचे को समयबद्ध तरीके से अमलीजामा पहनाने की बात कही, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्त्ताओं में उत्साह और स्पष्टता बनी रहे।

वरिष्ठ नेताओं और सक्रिय कार्यकर्त्ताओं से  लिया जा रहा फीडबैक 
बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में वरिष्ठ नेताओं और सक्रिय कार्यकर्त्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि हाईकमान द्वारा संगठन में संतुलन और समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। युवा नेतृत्व को अवसर देने के साथ-साथ अनुभवी नेताओं की भूमिका को भी मजबूत बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अलावा जिला और ब्लॉक स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को नियमित और प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हाे चुकी है चर्चा
गौरतलब है कि बीते दिन ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के मसलों पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के साथ चर्चा की थी। इस बैठक में राज्य को मिलने वाली वित्तीय सहायता, राजस्व घाटा अनुदान और अन्य नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श किया गया था। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से भी मुलाकात कर संगठनात्मक मसलो पर चर्चा की थी।

हाईकमान की मोहर लगना शेष
सूत्रों के अनुसार, यदि सब कुछ तय समय सीमा के अनुसार हुआ तो इस माह के अंत तक प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटियों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सूचना के अनुसार प्रदेश से लेकर जिला व ब्लॉक कमेटियों के गठन की पूरी रिपोर्ट पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार हाईकमान को सौंप चुकी है। ऐसे में अब हाईकमान की मोहर लगना शेष है।

क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा की दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से सौहार्दपूर्ण एवं महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान संगठन से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और आगामी कार्ययोजना को लेकर उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!