Watch Video: शादी के कार्ड पर दूल्हे ने लिखवाया कुछ ऐसा, पढ़कर सभी हो गए हैरान

Edited By Ekta, Updated: 20 Jan, 2019 12:01 PM

अपनी शादी को हमेशा के लिए यादगार बनाना हर किसी का सपना होता है। दूल्हा-दुल्हन में से कोई भी अपनी पसंद से समझौता नहीं करना चाहता। आजकल तो वैसे भी अलग-अलग तरह की शादियों के किस्से देखने को मिलते हैं। शादी में आसमान में दूल्हा-दुल्हन का वर माला डालना,...

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): अपनी शादी को हमेशा के लिए यादगार बनाना हर किसी का सपना होता है। दूल्हा-दुल्हन में से कोई भी अपनी पसंद से समझौता नहीं करना चाहता। आजकल तो वैसे भी अलग-अलग तरह की शादियों के किस्से देखने को मिलते हैं। शादी में आसमान में दूल्हा-दुल्हन का वर माला डालना, हेलीकॉप्टर से दूल्हे का आना जैसी बात आम हो गई है। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी ने शादी के कार्ड में कुछ ऐसा लिखवाया हो, जिससे वह चर्चा का विषय बन जाए।
PunjabKesari
 

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कार्ड

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के डांडा गांव में एक युवक पर पीएम मोदी का ऐसा जादू छाया कि उसने अपनी शादी के कार्ड पर नमो अगेन लिखवा लिया। इतना ही नहीं उसने मोदी को 2019 में भी प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है। बता दें कि युवक विशाल ठाकुर की शादी अगले महीने 6 तारीख को तय हुई है। शादी के कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो विजय संकेत के साथ दर्शाई गई है और नमो अगेन लिखवाया है। कार्ड के बाहर बीजेपी पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के साथ भी पीएम मोदी को राष्ट्रहित के लिए वोट देने की अपील की है। यह कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!