Him Bus Card: महिलाओं के लिए 'हिम बस कार्ड' हुआ जरूरी, स्कूली छात्रों को 31 मई तक छूट दी

Edited By Jyoti M, Updated: 01 Apr, 2026 11:45 AM

him bus card  him bus card  becomes mandatory for women

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में किराये में 50 फीसदी की छूट का लाभ लेने के लिए अब महिलाओं के पास हिम बस कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है। 1 अप्रैल से यानि आज से प्रभावी हुए इस नए नियम के तहत, जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में किराये में 50 फीसदी की छूट का लाभ लेने के लिए अब महिलाओं के पास हिम बस कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है। 1 अप्रैल से यानि आज से प्रभावी हुए इस नए नियम के तहत, जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें बस का पूरा किराया देना होगा। पहले इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया था और अब निगम ने फील्ड स्टाफ को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।

दूसरी ओर, सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। पहली से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हिम बस कार्ड बनवाने की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। जब तक कार्ड नहीं बन जाते, तब तक छात्र पहले की तरह स्कूल आने-जाने के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

वित्तीय वर्ष की समाप्ति: बैंकों और दफ्तरों में देर रात तक हुआ काम

वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को हिमाचल प्रदेश के बैंकों और सरकारी कार्यालयों में काफी गहमागहमी रही। सरकारी लेन-देन और हिसाब-किताब को पूरा करने के लिए बैंक और एलआईसी (LIC) जैसे बीमा कार्यालय देर रात तक खुले रहे। शिमला सहित कई बड़े शहरों में रात आठ बजे तक बैंकों में क्लीयरिंग का काम चलता रहा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!